|
मु्द्दा
|
शेष भारत
|
बङ्गलोर
|
|
फ़ुटपाथ क्या होता है?
|
दुकान, मन्दिर, बूट पॉलिश की जगह
|
टू व्हीलर के लिए रास्ता
|
|
ऑटो का ईंधन
|
पेट्रोल या ऍलपीजी
|
केरोसीन
|
|
पेट्रोल कहाँ से भराएँ
|
पेट्रोल पम्प से
|
पेट्रोल बङ्क से या गैस स्टेशन से
|
|
पुलिस वाले गाड़ी कैसे रोकते हैं
|
हाथ दिखा के
|
गाड़ी के सामने खड़े हो के
|
|
ट्रैफ़िक पुलिस को रिश्वत
|
सौ रुपए
|
सौ रुपए, आईटी में हो तो दो सौ
|
|
जानी दुश्मन
|
पाकिस्तान
|
तमिलनाडु
|
|
सबसे ज़्यादा नफ़रत किससे
|
परवेज़ मुशर्रफ़
|
देव गौडा
|
|
समय बिताने के लिए
|
सौरभ को क्यों निकाला / नेताओं में भ्रष्टाचार
|
सड़कों के गड्ढे गिनना
|
|
अखबार की पहले पन्ने पर खबर
|
संसद सदस्यों का भण्डाफोड़
|
नारायण मूर्ति जिस सड़क से गया उसमें कितने गड्ढे थे
|
|
अखबारों के सम्पादकीय
|
गांगुली को निकालना चाहिए क्या?
|
पब ग्यारह बजे बन्द क्यों हो जाते हैं?
|
|
अङ्ग्रेज़ी बोलने का लहज़ा
|
देसी/इलाकाई
|
कैलिफ़ोर्नियन/न्यू यॉर्की
|
|
भाषाएँ
|
हिन्दी, अङ्ग्रेज़ी, क्षेत्रीय
|
पृथ्वी पर बोली जाने वाली सारी भाषाएँ
|
|
ट्रैफ़िक जैम का कारक
|
गाय भैंस
|
पुल निर्माण, वीआईपियों का इन्फ़ोसिस में आना
|
|
ज़मीन पर कब्ज़ा करने वाले
|
माफ़िया, गुण्डे
|
आई टी कम्पनियाँ
|
|
ऐतिहासिक स्थल
|
किले, दुर्ग, मीनारें
|
अधबने पुल
|
|
सरकार से शिकायत
|
आलसी, भ्रष्ट
|
जालस्थल नहीं है, डाक बाउंस हो जाती है
|
|
जब परेशानी हो तो
|
परेशानी है
|
कुछ इशूज़ रिज़ॉल्व नहीं हो रहे
|
|
अठारह किलोमीटर सफ़र का समय
|
अठारह मिनट से चौबीस मिनट
|
पाव दिन से आधा दिन
|
|
न्यूनतम रकम जो ऑटोवाले को ज्ञात हो - राउण्ड ऑफ़ के लिए
|
अठन्नी
|
पाँच या दस रुपए
|
|
सुबह मिलने का समय
|
आठ से नौ बजे
|
टेन-टेन थर्टी?
|
|
मकान मालिक द्वारा लिया ऐड्वांस
|
एक महीने का किराया
|
दस महीने का किराया
|
|
शनिवार इतवार को क्या कर रहे हो
|
रिश्तेदारों से मिलना, घर पर टीवी देखना
|
घर बुक कराना है, देखने जा रहे हैं
|
|
क्षेत्रीय भाषा में बात करने पर जवाब
|
उसी भाषा में जवाब
|
आई डोण्ट अण्डर्स्टैण्ड कन्नडा
|
|
साइबरकैफ़े कहाँ है?
|
कैफ़े? अच्छा इण्टर्नेट? पता नहीं।
|
दस कदम चलो तो चार मिलेंगे
|
|
साइबर कैफ़े में फ़ायर्फ़ाक्स चाहिए
|
वो सब हमें नहीं पता
|
पहले से ही है, नया वर्ज़न चाहिए तो डाउनलोड कर लो
|
|
सुबह नाश्ते का समय
|
नौ बजे दुकानें खुलेंगी
|
छः बजे से इडली दोसा सब कुछ मिलेगा
|
|
आई टी कम्पनी में काम करता हूँ
|
अच्छा आप कम्प्यूटर बनाते हो?
|
हाँ, पर कौन सी?
|
|
इन्फ़ोसिस में काम करता हूँ
|
अच्छा, हमारे मामे का लड़के का साला भी है वहीं पर। आप जानते हैं?
|
ओह। मैं भी। कौन सी बिल्डिङ्ग में हो?
|
|
जान पहचान बढ़ाना
|
आपका घर कहाँ पर है? कागज़ पर लिख दीजिए
|
आपका ईमेल ऍड्रेस क्या है? मेल करता हूँ।
|
|
पता बताना
|
मकान नम्बर, ब्लॉक नम्बर, मुहल्ले का नाम
|
पहले जयनगर आओ, वहाँ मन्दिर है, वहाँ से सीधे जा के दाएँ, फिर एक गली आएगी, वहाँ पीपल का पेड़ है, ...
|
|
फ़्रिज आज शाम को ही भिजवा देंगे
|
होम डिलवरी मुफ़्त, साथ में कलैण्डर भी
|
तीन दिन बाद आएगा, और बक्शीश माँगेगा (ट्रैफ़िक बहुत था न)
|
|
इस दुकान में सामान सस्ता है
|
चलो यहीं चलते हैं
|
कार्ड नहीं लेता यार। छोड़।
|
|
भारतीय मुद्रा
|
रुपए
|
बक्स
|