Home
आलोक कुमार
alok
................................

December 2007
            1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31

Back March 16th, 2006 Forward
एक अरब नकली डॉलर, वह भी ढाई सौ वाले

बीबीसी बता रहा है कि अमरीकियों को एक अरब नकली डॉलर मिले हैं, और ये डॉलर भी ढाई सौ के नोट हैं।
अपने यहाँ भी ढाई रुपए, साढ़े तीन, साढ़े नौ रुपए के नोट बनाने चाहिए - ऑटो वालों को देने के काम आएँगे।

मीटर बना - दस रुपए पचास पैसे। दस रुपए तो कम से कम है ही। ऊपर से अठन्नी जुड़ी। ऑटो वाले को बीस का नोट दिया।
ऑटो वाला: चिल्लर नहीं है। इलैवन रुपीज़ कुड़ी।
सवारी: कोई बात नहीं, बीस रुपए वापस लाओ।
सवारी फिर दो पाँच के नोट और एक ढाई रुपए का नोट देती है,
सवारी: दो रुपए लौटाओ।
ऑटो वाला थोड़ी देर को भौंचक्क लेकिन,
ऑटो: चिल्लर नहीं है।
सवारी: दस का नोट है? लाओ।
ऑटो वाला दस का नोट दे देता है। अब सवारी दो साढ़े तीन के नोट और एक रुपए का सिक्का लौटा देती है। चल गया बिना अठन्नी के काम।

ऑटो वाला भुनभुनाता हुआ निकलता है और वापसी सवारी न मिलने का बहाना भी नहीं मारा पता है, सवारी 'दिल चाहता है' गाते गाते आगे बढ़ जाती है।

Back March 16th, 2006 Forward