| मु्द्दा | शेष भारत | बङ्गलोर |
| फ़ुटपाथ क्या होता है? | दुकान, मन्दिर, बूट पॉलिश की जगह | टू व्हीलर के लिए रास्ता |
| ऑटो का ईंधन | पेट्रोल या ऍलपीजी | केरोसीन |
| पेट्रोल कहाँ से भराएँ | पेट्रोल पम्प से | पेट्रोल बङ्क से या गैस स्टेशन से |
| पुलिस वाले गाड़ी कैसे रोकते हैं | हाथ दिखा के | गाड़ी के सामने खड़े हो के |
| ट्रैफ़िक पुलिस को रिश्वत | सौ रुपए | सौ रुपए, आईटी में हो तो दो सौ |
| जानी दुश्मन | पाकिस्तान | तमिलनाडु |
| सबसे ज़्यादा नफ़रत किससे | परवेज़ मुशर्रफ़ | देव गौडा |
| समय बिताने के लिए | सौरभ को क्यों निकाला / नेताओं में भ्रष्टाचार | सड़कों के गड्ढे गिनना |
| अखबार की पहले पन्ने पर खबर | संसद सदस्यों का भण्डाफोड़ | नारायण मूर्ति जिस सड़क से गया उसमें कितने गड्ढे थे |
| अखबारों के सम्पादकीय | गांगुली को निकालना चाहिए क्या? | पब ग्यारह बजे बन्द क्यों हो जाते हैं? |
| अङ्ग्रेज़ी बोलने का लहज़ा | देसी/इलाकाई | कैलिफ़ोर्नियन/न्यू यॉर्की |
| भाषाएँ | हिन्दी, अङ्ग्रेज़ी, क्षेत्रीय | पृथ्वी पर बोली जाने वाली सारी भाषाएँ |
| ट्रैफ़िक जैम का कारक | गाय भैंस | पुल निर्माण, वीआईपियों का इन्फ़ोसिस में आना |
| ज़मीन पर कब्ज़ा करने वाले | माफ़िया, गुण्डे | आई टी कम्पनियाँ |
| ऐतिहासिक स्थल | किले, दुर्ग, मीनारें | अधबने पुल |
| सरकार से शिकायत | आलसी, भ्रष्ट | जालस्थल नहीं है, डाक बाउंस हो जाती है |
| जब परेशानी हो तो | परेशानी है | कुछ इशूज़ रिज़ॉल्व नहीं हो रहे |
| अठारह किलोमीटर सफ़र का समय | अठारह मिनट से चौबीस मिनट | पाव दिन से आधा दिन |
| न्यूनतम रकम जो ऑटोवाले को ज्ञात हो - राउण्ड ऑफ़ के लिए | अठन्नी | पाँच या दस रुपए |
| सुबह मिलने का समय | आठ से नौ बजे | टेन-टेन थर्टी? |
| मकान मालिक द्वारा लिया ऐड्वांस | एक महीने का किराया | दस महीने का किराया |
| शनिवार इतवार को क्या कर रहे हो | रिश्तेदारों से मिलना, घर पर टीवी देखना | घर बुक कराना है, देखने जा रहे हैं |
| क्षेत्रीय भाषा में बात करने पर जवाब | उसी भाषा में जवाब | आई डोण्ट अण्डर्स्टैण्ड कन्नडा |
| साइबरकैफ़े कहाँ है? | कैफ़े? अच्छा इण्टर्नेट? पता नहीं। | दस कदम चलो तो चार मिलेंगे |
| साइबर कैफ़े में फ़ायर्फ़ाक्स चाहिए | वो सब हमें नहीं पता | पहले से ही है, नया वर्ज़न चाहिए तो डाउनलोड कर लो |
| सुबह नाश्ते का समय | नौ बजे दुकानें खुलेंगी | छः बजे से इडली दोसा सब कुछ मिलेगा |
| आई टी कम्पनी में काम करता हूँ | अच्छा आप कम्प्यूटर बनाते हो? | हाँ, पर कौन सी? |
| इन्फ़ोसिस में काम करता हूँ | अच्छा, हमारे मामे का लड़के का साला भी है वहीं पर। आप जानते हैं? | ओह। मैं भी। कौन सी बिल्डिङ्ग में हो? |
| जान पहचान बढ़ाना | आपका घर कहाँ पर है? कागज़ पर लिख दीजिए | आपका ईमेल ऍड्रेस क्या है? मेल करता हूँ। |
| पता बताना | मकान नम्बर, ब्लॉक नम्बर, मुहल्ले का नाम | पहले जयनगर आओ, वहाँ मन्दिर है, वहाँ से सीधे जा के दाएँ, फिर एक गली आएगी, वहाँ पीपल का पेड़ है, ... |
| फ़्रिज आज शाम को ही भिजवा देंगे | होम डिलवरी मुफ़्त, साथ में कलैण्डर भी | तीन दिन बाद आएगा, और बक्शीश माँगेगा (ट्रैफ़िक बहुत था न) |
| इस दुकान में सामान सस्ता है | चलो यहीं चलते हैं | कार्ड नहीं लेता यार। छोड़। |
| भारतीय मुद्रा | रुपए | बक्स |
|
Page Summary
:: यह क्या हुआ? [+1]
December 2007
|
बङ्गलोर बनाम शेष भारत
बहुत सही लिख रहे हो। बहुत मज़ा आ गया। यार कितना समय लगा यह तैयार करने मे? अछ्छी खासी महेनत लगी होगी या तो ये कोपी किया है? खेर मुज़े तो पसंद आया। |
