Home
आलोक कुमार
alok
................................
  Viewing 0 - 3  
लाइवजर्नल रूसी कंपनी ने खरीदी

लाइवजर्नल, जिसपर यह लेखा आतिथ्यित है, एक समय पर कुछ लोगों द्वारा शुरू की गई कंपनी थी, उसके बाद इसे सिक्स अपार्ट ने खरीद लिया। इसके चलते काफ़ी चीज़ें जो प्रयोक्ताओं की इच्छा के अनुसार होती थीं, अब कंपनी की इच्छानुसार होने लगीं, उदाहरण के लिए नई भाषाओं में अनुवाद बंद हो गए - शुक्र है हिन्दी पहले ही शामिल हो गई थी - और असक्रिय अनुवादकों को हटाने में भी कड़ाई बरतना शुरू हुआ।
अब एक और बदलाव है कि सिक्स अपार्ट लाइवजर्नल को एक रूसी कंपनी खरीद रही है। पहले ही बहुत परेशान प्रयोक्ताओं की भड़ास देखी जा सकती है टिप्पणियों के २२ पन्नों से, जब तक आप पढ़ रहे हों शायद और भी बढ़ जाएँ। जितनी जटिल प्रणाली हो, बदलाव करना उतना ही जटिल और कष्टदायक है!

Current Location: चंडीगढ़
Current Mood: देखते हैं
डाक पता परिवर्तित।

मज़ा आ गया। सब कुछ हिन्दी में।
छवि )

मैं हूँ डॉन

लाइवजर्नल हिन्दी - फ़ायर्फ़ॉक्स और इण्टर्नेट ऍक्स्प्लोरर पे )

Why can't I see the Hindi section?

Current Mood: awake
Current Music: मैं हूँ डॉन
  Viewing 0 - 3